Dussehra Celebration
October 21, 2023
???? ????⚛️⚛️ विजयादशमी ने दिया, हम सबको उपहार। अच्छाई के सामने, गयी बुराई हार।। मनसा-वाचा-कर्मणा, सत्य रहे भरपूर। नेक नीति हो साथ में, बाधाएँ हों दूर।। विजयादशमी के पावन त्योहार के माध्यम से सत्य की विजय का संदेश देते हुए "सागर पब्लिक स्कूल" गांधी नगर में दिनांक 21 अक्टूबर, 2023 को दशहरा उत्सव मनाया गया। जिसमें विद्यालय के नन्हें विद्यार्थियों ने लघु नाटक द्वारा असत्य पर सत्य,अधर्म पर धर्म, बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। छात्रों ने नाटिका के द्वारा दशहरे के पर्व पर काम, क्रोध, लोभ, मत्सर, अहंकार, आलस्य, हिंसा जैसे अवगुणों से सदैव दूर रहने की प्रेरणा प्राप्त की। छात्रों को जीवन में गुरु, बल, विद्या एवं संस्कारों को अपने जीवन शैली में शामिल करने एवं भारतीय संस्कृति के मूल्यों को समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बुराई को हमेशा के लिए त्याग कर अच्छे गुणों को ग्रहण करने का संकल्प लिया| अंततः यह कार्यक्रम छात्रों को बुराई पर अच्छाई की हमेशा जीत होती है, यह समझाने में पूर्णत: सफल रहा।